Top stories
प्रभावित डिवाइस/सिस्टम से छेड़छाड़, बिना अनुमति ऐक्सेस और...
सरकार ने Android, iOS, Windows और Mac यूज़र्स के लिए WhatsApp और WhatsApp Business में सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियों को लेकर हाई-सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) के मुताबिक, इन खामियों के चलते हैकर्स मनमाना कोड रन कर सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं और सुरक्षा प्रतिबंधों को बायपास कर सकते हैं।
असम CID ने CISCE बोर्ड के नाम पर नकली 10वीं पास सर्टिफिकेट बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। करीब 4,934 छात्रों ने इन्हीं फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर 11वीं में दाखिला लिया। 94 गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान भी जांच के घेरे में हैं।
बरेली (यूपी) में इंस्टाग्राम पर करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। महमूदपुर गांव की मुस्लिम युवती नरगिस ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम 'इच्छा देवी' रखा और प्रेमी आकाश कश्यप से अगस्त्य मुनि आश्रम में रीति-रिवाज से शादी कर ली। युवती ने परिवार से जान का खतरा बताकर दिल्ली में रहने की बात कही।
सौरभ को टाइफाइड और मलेरिया हो गया है
₹5 के खैनी-चूने के चलते बहरीन में 18 दिन जेल में रहने वाले यूपी के सौरभ राय ने बताया है कि वह 18 दिन तक 16°C तापमान वाले AC रूम में बिना कंबल के एक चादर के सहारे ज़िंदा रहे। अधिकारियों ने बार-बार उनसे पूछा कि वह तस्करी के लिए या किसी और मकसद से खैनी-चूना लेकर जा रहे थे।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने परिसीमन विधेयक पर रुख बदलने को लेकर डीएमके से सवाल किया कि जो पार्टी पहले तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और केंद्र से न डरने की बात करती थी, वह अब नरम क्यों पड़ गई? उन्होंने बीजेपी-डीएमके के बीच समझौते और पार्टी नेताओं के खिलाफ ईडी के मामलों को सुलझा लिए जाने की आशंका जताई।
उन्होंने भगवान से पीएम मोदी और रिलायंस परिवार...
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने शुक्रवार को मथुरा स्थित गोवर्धन में गिरिराजजी मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं संग 'हरे राम, हरे कृष्ण' और 'राधे-राधे' के जयकारे लगाए और उनके संग झूमते नज़र आए। अनंत ने कहा, "बचपन से मेरी इच्छा थी कि मैं गिरिराजजी की पूरी परिक्रमा करूं।"
दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-1 में एकसाथ 11 किलोग्राम तंबाकू बरामद हुआ है। प्रशासन ने गहन जांच शुरू की है और कुछ स्टाफ कर्मियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है।सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रोस्टर और आवाजाही से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। प्रशासन यह भी खंगाल रहा है कि तंबाकू को जेल के भीतर किन माध्यमों से पहुंचाया गया।
माफी मांगने से यौन उत्पीड़न की भरपाई नहीं हो सकती: नमखेंग
थाईलैंड में कॉन्सर्ट के दौरान फैंस से हाथ मिलाते समय एक शख्स ने सिंगर नमखेंग थिप्पावान के चेस्ट को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद सिंगर ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें आरोपी पुलिस की मौजूदगी में घुटनों के बल बैठा दिखा और वह उसके चेहरे पर लात मारती हैं। बाद में उन्होंने गुस्सा न रोक पाने के लिए माफी मांगी।
भारत की ओर से केएल राहुल ने 25 जबकि...
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 116/6 का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम फिलहाल न्यूज़ीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 240 रन पीछे है। न्यूज़ीलैंड ने अपनी पारी में कुल 356 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूज़ीलैंड के काइल जैमिसन और जैकब डफी ने 2-2 विकेट झटके।
संसद के विशेष सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा
DMK ने एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक में परिसीमन विधेयक को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया है। सांसद दयानिधि मारन ने कहा, "सभी राज्यों में 50% सीटें बढ़ाकर DMK की मांग को लागू किया गया है। इसका फायदा यह भी है...कि महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू होने जा रहा है...जिसका DMK समर्थन करती है।"